वायरल न्यूज़

Video: दुबई की गर्मी देख भूल जाओगे सबकुछ, महिला ने हवा में ही बना दिया ऑमलेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 10, 2024, 09:22 AM IST

Dubai Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दुबई में एक महिला अपने फ्लैट की खिड़की पर पाई और फ्राई पैन बाहर निकाला। इसमें महिला ने तेल डाला और हवा में ही ऑमलेट बना डाला।

Image

महिला ने हवा में बना दिया ऑमलेट। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुबई की गर्मी का वीडियो
  • हवा में ही बना दिया ऑमलेट
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Dubai Viral Video: भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है और देश के कई राज्य लू की चपेट में हैं। इसकी वजह से मौत के भी कई मामले सामने आए हैं। सरकारों ने लोगों से बिना वजह घर से ना निकलने की सलाह दी है। मगर जानते हैं कि भारत की तरह दुबई में भी गर्मी कहर बरपा रही है। दुबई की गर्मी से जुड़ा एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक महिला ने हवा में ही ऑमलेट बना दिया। हवा में ऑमलेट बनाने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

हवा में बना दिया ऑमलेट

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक महिला ने प्लैट से अपना हाथ बाहर निकाला तो तेज धूप महसूस हुई। महिला को तुरंत आइडिया आया है और फ्राई पैन लेकर वापस लौटी। उसने इसे खिड़की से बाहर किया और उसमें थोड़ा तेल डाल दिया। कुछ सेकंड बाद महिला ने कच्चा अंडा फ्राई पैन में डाल दिया और हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। कच्चा अंडा फ्राई पैन में डालने के बाद ये थोड़ी ही देर में एक अच्छा खासा ऑमलेट बन गया। वीडियो देखकर साफ अंदाजा होता है कि दुबई की हवा और सूर्य की रोशनी इतनी तेज है कि महिला ने ऑमलेट बना दिया।

देखिए वीडियो

दुबई की हवा में ऑमलेट बनाने वाला महिला का ये वीडियो अभी तक 3.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @TheFigen_ नाम के यूजर ने भी शेयर किया है। वीडियो पर अच्छे खासे कमेंट किए गए हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article