वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में आकर छिप गया एक अतरंगी उल्लू, ढूंढते-ढूंढते फिर जाएगा दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 23, 2024, 04:39 PM IST

वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर बेहद खतरनाक बताई जा रही है, जो काफी मजेदार है। इस तस्वीर में एक अतरंगी उल्लू छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

क्या आपको नजर आया अनोखा उल्लू? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है एक अतरंगी उल्लू
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: रील्स के इस जमाने में आज भी पजल जैसी फोटोज सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाती हैं। इन तस्वीरों में सॉल्व करने का चैलेंज दिया जाता है, जिनमें कोई अंतर या कुछ विशेष ढूंढना होता है। एक ऐसी ही तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम से घूम जाएगा। इस तस्वीर में आपको उल्लूओं का झुंड नजर आएगा, जिसमें एक अतरंगी उल्लू छिपा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जो अनोखी उल्लू छिपा है, जिसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। पहली मरतबा देखने पर आप भी दंग रह जाएंगे और उल्लू ढूंढने में हिल जाएगा। ये तस्वीर इतनी खतरनाक है कि इसे देखते ही कुछ लोग तो हार मानकर बैठ गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने वाले को इक्कीस तोपों की सलामी दी जाएगी। तो क्या आपमें है जिगरा, क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है अतरंगी उल्लू

तस्वीर में यहां छिपा है अतरंगी उल्लू

वायरल हो रही इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99.99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप एक दमदार खिलाड़ी हैं और आपको तस्वीर में अनोखा उल्लू नजर आ गया है तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप भी फिसड्डी की लिस्ट में शामिल हैं तो एक बार ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए, वहां आपको अनोखा उल्लू दिख जाएगा। इसके सिर पर बाल का रंग अलग है, जो सर्कल में आप देख सकते हैं। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article