वायरल न्यूज़

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में छिपा है एक अनोखा बंदर, कालीन भैया की निगाहें ही खोज पाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 04:38 PM IST

इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें आपको बहुत सारे बंदर नजर आएंगे। लेकिन इसमें एक अनोखा बंदर छिपा है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है अनोखा दिखने वाला बंदर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है एक अनोखा बंदर
  • ढूंढने के लिए मिला 9 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको तमाम तरीके की ऐसी तस्वीरें नजर आ जाएंगी, जो आपके ब्रेन को फ्रेश करने का काम करती हैं। इसी में से एक होता है - ऑप्टिकल इल्यूजन। इंटरनेट पर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की काफी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जो दिमाग फ्रेश करने के लिए बेहद खास मानी जाती है। ऐसी तस्वीरें पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी काफी मददगार साबित होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तरह की तस्वीर को सॉल्व करने में आईक्यू लेवल (IQ Level) का टेस्ट भी हो जाता है। ऐसी तस्वीरें लोगों द्वारा काफी पसंद भी की जाती है। वैसे इस तस्वीर में आपको कई सारे बंदर नजर आएंगे, जिसमें एक अनोखा बंदर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 9 सेकंड का समय भी दिया गया है। बता दें, इस तस्वीर को काफी लोग फटाक से सॉल्व कर ले रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जा रही है, मगर फिर भी सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को वही व्यक्ति सॉल्व कर पाएगा, जिसका दिमाग कालीन भैया की तरह होंगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

आखिर कहां छिपा है अनोखा दिखने वाला बंदर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आखिर कहां छिपा है अनोखा दिखने वाला बंदर

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपने अनोखा बंदर ढूंढ लिया हो तो कमेंट कर आप बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इस पजल की गुत्थी सुलझाने में असफल रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको लाल सर्कल दिखाई देगा, जहां आपको अनोखा बंदर नजर आ जाएगा। अब ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों के साथ इस तस्वीर को शेयर कर सकते हैं और उन्हें भी इस पजल को सॉल्व करने का चैलेंज दे सकते हैं। तो बताइए आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article