वायरल न्यूज़

Optical Illusion: शमी के बीच में जाकर बैठ गई है शमा, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे सुपर खिलाड़ी

Optical Illusion Picture: हाल ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने बहुत तहलका मचा रखा है। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको शमी की भीड़ नजर आएगी, जिसमें से आपको शमा ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

शमी की भीड़ में से ढूंढना है शमा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से शमा ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप हर रोज करते होंगे। इसमें कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देख दिमाग का स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसी चीजों को सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतनी खतरनाक की है कि देखते ही आपके दिमाग की बत्ती फ्यूज हो जाएगी। शेयर किए गए तस्वीर में आपको शमी की भीड़ नजर आएगी।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस तस्वीर में आपको शमी की भीड़ नजर आएगी। कहा जा रहा है कि शमी के परिवार में कहीं से आकर शमा छिप गई है। ऐसे में तस्वीर में से शमा ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे खोजने के लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा लेते हैं तो आपको सुपर खिलाड़ी माना जाएगा। हालांकि, अब तक हजारों लोग इसे सॉल्व करने की कोशिश कर चुके हैं, जिसमें 98 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं।

Optical Illusion Eye Test Solution

यहां छिपकर बैठी है शमा

यहां छिपकर बैठी है शमा

कुछ लोगों का कहना है कि तस्वीर में से शमा ढूंढना बेहद आसान है। कुछ लोगों ने इसे आसानी से ढूंढ भी लिया है, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इसे सॉल्व नहीं कर पाए हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो इस तस्वीर को सॉल्व नहीं कर पाए हैं और सॉल्व करने की कोशिश में लगे हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए। वहां आपको शमा दिख जाएगी।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article