Optical Illusion: इंटरनेट पर नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी कुछ भी ऐसा जिसमें नजर के सामने ही गहरा राज छिपा हो। मगर उसे खोजने में सबसे ज्यादा मुश्किल पैदा हो। ऐसी ही तस्वीरों को सामान्य भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। पिछले कुछ समय से ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ढेरों तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर की गई हैं। ऐसी ढेर सारी तस्वीरों में छिपे रहस्यों को नेटिजन्स ने आराम खोज लिया। मगर कई बार तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजने में खासी परेशानी भी हुई। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी होती है। ऐसी तस्वीरों से दिमाग और आंखों का टेस्ट भी लिया जाता है।
तस्वीर में छिपा है गहरा रहस्य। (फोटो- सोशल मीडिया)
लीजिए दिमाग और नजर का टेस्ट
अगर आप भी अपनी नजर और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो अभी एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत सामान्य है और उसमें छिपा रहस्य भी आराम से खोजा जा सकता है। हालांकि जरा भी चूक हुई तो रहस्य को खोजने के लिए पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा। दरअसल सामने आई तस्वीर एक महिला की है। महिला ने अपने दोनों हाथ सिर के पिछले हिस्से पर रखे और नीचे की तरफ देख रही है। जानकर चौंक जाएंगे कि तस्वीर में सिर्फ महिला ही नहीं बैठी है, बल्कि ऐसा कुछ छिपा है जो सचमुच बहुत मजेदार है। आपको तस्वीर में छिपे उसी रहस्य को खोज निकालना है।खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड
हालांकि इससे पहले तस्वीर में छिपे रहस्य को खोजें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे रहस्य को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने में समय में छिपे रहस्य को खोज लिया तो आप सचमुच जीनियस कहलाएंगे। आपका दिमाग और आंखें किसी जीनियस से कम नहीं हैं। अगर नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान ना हों, हम इसका हल भी बताएंगे। दरअसल तस्वीर में महिला के अलावा इंसानी खोपड़ी की आकृति भी नजर आती है।यहां देखिए रिजल्ट
देखिए तस्वीर में छिपी इंसानी खोपड़ी।
यहां ऊपर तस्वीर में ध्यान से देखिए महिला की तस्वीर में इंसानी खोपड़ी की आकृति पर साफतौर पर नजर आती है। नजर और दिमाग के धोखे से जुड़ी ऐसी ही रोचक तस्वीरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
