वायरल न्यूज़

वरमाला डालने से पहले ही उतर गई दूल्हे की पैंट, फिर जो हुआ दुल्हन भी हिल गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 24, 2023, 11:13 AM IST

Dulha Dulhan Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा जैसे ही वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ा बेचारे की पैंट ही उतर गई। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखा बहुत हंसी आएगी।

Image

अपनी ही शादी में उतर गई दूल्हे की पैंट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • वरमाला डालने से पहले उतरी दूल्हे की पैंट
  • दुल्हन में आ गई टेंशन
  • वायरल हुआ वीडियो

Bride Groom Ka Video: शादी-ब्याह से जुड़े हजारों लाखों वीडियोज सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ ही नेटिजन्स को पसंद आते हैं और अपने यूनिक कंटेंट की वजह से छा जाते हैं। मगर विवाह से जुड़े कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। लाख कोशिश के बावजूद हंसी नहीं रकती। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो शादी से जुड़ा ही है, मगर इसमें बेचारे दूल्हे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि शायद ही सपने में सोचा होगा। बेचारा एक गलती की वजह से हंसी का पात्र बन गया। मगर उसकी इस गलती से दुल्हन जरूर टेंशन में आ गई। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि कुछ ही समय में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

खुद की शादी में उतर गई दूल्हे की पैंट

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। विवाह से जुड़ी रस्म पूरी की जा रही हैं। दोनों के आसपास मेहमान भी बैठे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। दूल्हा-दुल्हन और मेहमान सभी बहुत खुश हैं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी दुल्हन टेंशन में आ गई। दरअसल दूल्हे ने वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए, उसकी पैंट ही उतर गई। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे देखकर शायद ही किसी की हंसी रुकेगी। मगर सामने खड़ी दुल्हन टेंशन में आ गई।

दुल्हन ने फेर लिया मुंह

वीडियो के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि दूल्हे ने किसी तरह खुद को संभाला और तुरंत पैंट ऊपर की। वो अब एक बार फिर दुल्हन के गले में वरमाला डालने की कोशिश करता है। मगर जैसे ही बेचारे ने अपने दोनों हाथ ऊपर किए दोबारा पैंट उतर गई। दूसरी बार पैंट उतरने पर दुल्हन ने तुरंत अपना मुंह फेर लिया। मानो बेचारी टेंशन में आ गई। देख सकते हैं कि पास बैठे पंडितजी दूल्हे को पहले पैंट ठीक से बांधने का इशारा करते हैं।

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर uk wale नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article