वायरल न्यूज़

Brain Test: सिर्फ लड़की नहीं तस्वीर में छिपा है गहरा राज, आज खोज लिया तो मान लेंगे जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 24, 2023, 06:43 AM IST

Optical Illusion: नजर के धोखे से जुड़ी इस तस्वीर में सिर्फ एक लड़की नहीं है, बल्कि गहरा रहस्य भी छिपा है। आपको उसी रहस्य को खोज निकालना है।

Image

तस्वीर में छिपा है गहरा रहस्य। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में नहीं है सिर्फ लड़की
  • छिपा है गहरा राज
  • खोज लिया तो मान लेंगे जीनियस

Optical Illusion: इंटरनेट पर नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी कुछ भी ऐसा जिसमें नजर के सामने ही गहरा राज छिपा हो। मगर उसे खोजने में सबसे ज्यादा मुश्किल पैदा हो। ऐसी ही तस्वीरों को सामान्य भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। पिछले कुछ समय से ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ढेरों तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर की गई हैं। ऐसी ढेर सारी तस्वीरों में छिपे रहस्यों को नेटिजन्स ने आराम खोज लिया। मगर कई बार तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजने में खासी परेशानी भी हुई। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी होती है। ऐसी तस्वीरों से दिमाग और आंखों का टेस्ट भी लिया जाता है।

लीजिए दिमाग और नजर का टेस्ट

अगर आप भी अपनी नजर और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो अभी एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखने में बहुत सामान्य है और उसमें छिपा रहस्य भी आराम से खोजा जा सकता है। हालांकि जरा भी चूक हुई तो रहस्य को खोजने के लिए पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा। दरअसल सामने आई तस्वीर एक महिला की है। महिला ने अपने दोनों हाथ सिर के पिछले हिस्से पर रखे और नीचे की तरफ देख रही है। जानकर चौंक जाएंगे कि तस्वीर में सिर्फ महिला ही नहीं बैठी है, बल्कि ऐसा कुछ छिपा है जो सचमुच बहुत मजेदार है। आपको तस्वीर में छिपे उसी रहस्य को खोज निकालना है।

खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड

हालांकि इससे पहले तस्वीर में छिपे रहस्य को खोजें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे रहस्य को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने में समय में छिपे रहस्य को खोज लिया तो आप सचमुच जीनियस कहलाएंगे। आपका दिमाग और आंखें किसी जीनियस से कम नहीं हैं। अगर नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान ना हों, हम इसका हल भी बताएंगे। दरअसल तस्वीर में महिला के अलावा इंसानी खोपड़ी की आकृति भी नजर आती है।

यहां देखिए रिजल्ट

Optical Illusion

देखिए तस्वीर में छिपी इंसानी खोपड़ी।

यहां ऊपर तस्वीर में ध्यान से देखिए महिला की तस्वीर में इंसानी खोपड़ी की आकृति पर साफतौर पर नजर आती है। नजर और दिमाग के धोखे से जुड़ी ऐसी ही रोचक तस्वीरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article