वायरल न्यूज़

Viral Photo: दिन में तारे भी नजर आ जाएंगे, मगर तस्वीर में तीसरा डॉगी नहीं खोज पाएंगे, जवाब भी यहीं मिलेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 5, 2023, 08:29 AM IST

Optical Illusion Photo: देखने में बहुत सामान्य सी नजर आ रही इस तस्वीर में तीसरा डॉगी भी है। मगर उसे खोजने में किसी का भी दिमाग घूम सकता है।

Image

तस्वीर में छिपा है तीसरा डॉगी। फोटो सोर्स सोशल मीडिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सामान्य सी ये तस्वीर है बहुत खास
  • इसमें छिपा है तीसरा डॉग
  • खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड

Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी ऐसा कुछ जिसमें गहरा रहस्य छिपा हो और लाख कोशिश के बाद भी नजर उसे ना खोज पाएं। सोशल मीडिया में ऐसी हजारों तस्वीरें हैं, जिनमें छिपे रहस्य को नेटिजन्स खोज ही नहीं पाए। हालांकि कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें छिपे रहस्य को सेकंडभर में खोज लिया जाता है और तो कई बार घंटों बिताने के बाद भी उसे हल नहीं किया जा सका। अभी एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। तस्वीर बर्फीले क्षेत्र की मालूम होती है, जिसमें डॉगी यहां वहां टहल रहे हैं। पहली नजर में तस्वीर में सिर्फ दो डॉगी नजर आते हैं।

नजर के ठीक सामने है तीसरा डॉगी

मजेदार है कि तस्वीर में तीसरा डॉगी भी नजर के ठीक सामने ही खड़ा है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद को आइंस्टीन के दिमाग वाला समझते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको उसी तीसरे डॉगी को खोजकर निकालना है। हालांकि इससे पहले आप तस्वीर में छिपे तीसरे डॉगी को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। डॉगी को खोजने के लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय में मिलेगा। अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस तीसरे डॉगी को खोज निकाला तो आपका दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है और नजरें बाज से भी तेज मानी जाएंगी।

अगर नहीं खोज पाएं हैं तो निरााश ना हों

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक रहस्य से जुड़ी इस तस्वीर में तीसरा डॉगी नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। बड़ी तादाद में लोग इस मजेदार तस्वीर में छिपे रहस्य को नहीं खोज पाएं। अगर आप भी अभी तक तस्वीर में छिपा रहस्य नहीं खोज पाएं है तो हम बताएंगे कि तीसरा डॉगी कहां छिपा है। दरअसल तीसरा डॉगी कहीं और नहीं बल्कि नजर के ठीक सामने ही खड़ा है। तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि सबसे आगे खड़ा नजर आ रहा शख्स असल में एक डॉगी ही है।

Optical Illusion

देखिए तस्वीर में कहां छिपा है तीसरा डॉगी।

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना डॉगी कुछ इस तरह से खड़ा है कि मानो वो कोई इंसान हो। ऐसे में पहली नजर में तस्वीर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। अगली बार फिर हाजिर होंगे रहस्य से छिपी ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article