Optical Illusion: नजर के सामने ही है हेडफोन, मजाल है कोई खोजकर दिखा दे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2024, 09:04 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर में कहीं एक हेडफोन रखा है, मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • तस्वीर में कहीं रखा है हेडफोन
  • मगर मजाल है कोई खोजकर दिखा दे

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर बाथरूम की नजर आती है। इस तस्वीर में हर चीज अपनी जगह पर रखी हुई है। मगर इसमें एक ऐसी चीज भी है जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। दरअसल एक शख्स बाथरूम में अपना हेडफोन रखकर भूल गया। मगर शख्स जब वापस हेडफोन लेने के लिए पहुंचा तो बहुत कोशिश के बाद भी नजर नहीं आया।

viral Photo

दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर वायरल है। (फोटो- सोशल मीडिया)

हेडफोन रखकर भूल गया शख्स

मालूम हो कि शख्स ने बहुत कोशिश की मगर उसे खुद रखा हुआ हेडफोन नजर नहीं आया। मगर चौंक जाएंगे कि हेडफोन नजर के ठीक सामने ही रखा है। आपको उसी हेडफोन को खोजकर दिखाना है। बताना है कि आखिर वो हेडफोन कहां रखा है। हालांकि इससे पहले आप खोजना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको हेडफोन खोजने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय में मिलेगा। अगर इतने समय में कामयाब हुए तो आपको नजरों का बादशाह मान लिया जाएगा।

End of Feed