वायरल न्यूज़

Viral Video: 15 साल बाद बेटे से मिलने पहुंचा पिता, फिर जो दिखा भावुक हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2024, 10:50 AM IST

Viral Video: पिता करीब 15 साल बाद जब अपने बेटे से मिलने पहुंचे तो उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वो खुशी से अपने आंसू नहीं रोक पाया।

Image

बेटे से करीब 15 साल बाद मिले पिता। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 साल बाद बेटे से मिले पिता
  • देखकर भावुक हो गया बेटा
  • फिर नहीं रोक पाया आंसू

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार ऐसा नजारा दिखाई देता है जो हमें भावुक कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी भावुक कर देगा। दरअसल वीडियो पिता-पुत्र से जुड़ा है। इसमें दोनों की मुलाकात करीब 15 साल बाद होती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है।

15 साल बाद बाप-बेटे की मुलाकात

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बेटा आराम से चेयर पर बैठा है। देखकर लगता है कि वो कुछ सोच रहा है। दावा किया गया कि करीब 15 साल बाद उसके पिता उससे मिलने पहुंचे। पिता चुपचाप उसके पीछे आकर खड़े हो गए। बेटे को अभी तक इसका अहसास नहीं होता। अब एकाएक पिता ने उसके कंधे पर हाथ रख दिया। अब बेटा धीरे से पीछे मुड़कर देखता है तो उसकी नजर वहीं थम गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसने किसे देख लिया। हालांकि कुछ सेकंड बाद उसने खुद को संभाला और खुशी में रोते हुए पिता को गले से लगा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी भावुक कर देगा।

यहां देखिए वीडियो

पिता-बेटे की मुलाकात का ये भावुक करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @DailyLoud हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article