Optical Illusion: अर्जुन जैसी तेज नजर चाहिए, तभी समझ आ पाएगा ये पजल, देखते ही विद्वानों का भी माथा घूमा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 17, 2023, 06:17 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा। इस तस्वीर में आपको ये बताना है कि ये तस्वीर है या एक GIF..

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर देखते ही हो जाएंगे कन्फ्यूज
  • कई धुरंधर हुए फेल

Optical Illusion Eye Test: फेसबुक-ट्विटर पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती हैं। इन सभी तस्वीरों के लिए कोई न कोई चैलेंज दिया गया होता है। इनके लिए कुछ समय भी निर्धारित होते हैं, जिनमें इस पजल की गुत्थी सुलझानी होती है। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो इतना ट्रिकी है कि इसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा या यूं समझिए कि आपके दिमाग के सभी धागे खुल जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस पजल को वही सॉल्व कर सकता है, जिसका दिमाग अर्जुन की तरह तेज-तलवार की तरह चलता हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस एक तस्वीर में आपको कुछ ऐसा नजर आएगा, जिससे आपके दिमाग का फ्यूज भी उड़ सकता है। इसे देखने पर एक पल में ये आपको GIF नजर आएगी तो एक पल में सिंपल सी तस्वीर। ऐसे में भाई तो किसी का भी दिमाग हिल सकता है। वैसे इसके लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। हालांकि, आप चाहे तो इसे सॉल्व करने के लिए आप आधा घंटा भी ले सकते हैं और इस पजल की गुत्थी सुलझा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने इसे सॉल्व कर दिया तो आपका दिमाग अर्जुन से भी तेज माना जाएगा।

End of Feed