वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अर्जुन जैसी तेज नजर चाहिए, तभी समझ आ पाएगा ये पजल, देखते ही विद्वानों का भी माथा घूमा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 17, 2023, 06:17 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा। इस तस्वीर में आपको ये बताना है कि ये तस्वीर है या एक GIF..

Image

आपको क्या दिख रहा तस्वीर या GIF

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर देखते ही हो जाएंगे कन्फ्यूज
  • कई धुरंधर हुए फेल

Optical Illusion Eye Test: फेसबुक-ट्विटर पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती हैं। इन सभी तस्वीरों के लिए कोई न कोई चैलेंज दिया गया होता है। इनके लिए कुछ समय भी निर्धारित होते हैं, जिनमें इस पजल की गुत्थी सुलझानी होती है। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो इतना ट्रिकी है कि इसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा या यूं समझिए कि आपके दिमाग के सभी धागे खुल जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस पजल को वही सॉल्व कर सकता है, जिसका दिमाग अर्जुन की तरह तेज-तलवार की तरह चलता हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस एक तस्वीर में आपको कुछ ऐसा नजर आएगा, जिससे आपके दिमाग का फ्यूज भी उड़ सकता है। इसे देखने पर एक पल में ये आपको GIF नजर आएगी तो एक पल में सिंपल सी तस्वीर। ऐसे में भाई तो किसी का भी दिमाग हिल सकता है। वैसे इसके लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। हालांकि, आप चाहे तो इसे सॉल्व करने के लिए आप आधा घंटा भी ले सकते हैं और इस पजल की गुत्थी सुलझा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने इसे सॉल्व कर दिया तो आपका दिमाग अर्जुन से भी तेज माना जाएगा।

आपको क्या दिख रहा तस्वीर या GIF

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को काफी अच्छे से देख लिया होगा। तो क्या आपको कुछ समझ आया या आप भी बाकी लोगों की तरह कन्फ्यूज है। दरअसल, ये एक भ्रमित करने वाली तस्वीर है, जो आपको GIF की तरह नजर आ रही है, लेकिन यह महज एक तस्वीर है, जो बेहद ट्रिकी है। वैसे अब तक आपका दिमाग घूमा या नहीं, जाहिर है घूम ही गया होगा। तो अब आप चाहे तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर उनसे भी पूछ लीजिए कि उन्हें इस तस्वीर में क्या लग रहा है। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article