वायरल न्यूज़

Optical Illusion: धुरंधरों ने भी हार मान ली, मगर ƐZ में छिपा 23 नहीं खोज पाया कोई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 22, 2023, 07:16 AM IST

Optical Illusion: नजर और दिमाग के टेस्ट से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर हुए हैं। मगर अबकी बार इसे हल करना जरा भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

तस्वीर में ƐZ के बीच छिपा है 23, मगर खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं है। (फोटो- सोशल मीडिया)

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में नंबर गेम से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर छाई हुई है। देखने में बहुत सामान्य लग रही ये तस्वीर उतनी ही खास है। दरअसल इस तस्वीर को खास बनाता है उसके अंदर छिपा है एक नंबर, जिसे खोजना हर किसी के बस की बात नहीं है। तस्वीर में हर जगह सिर्फ ƐZ लिखा ही नजर आता है। इसमें एक जगह पर 23 भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा दे। उस खास नंबर को खोजने में धुरंधरों ने तक हथियार डाल दिए, मगर वो नंबर नहीं मिला।

खोजने के लिए मिलेंगे तीस नंबर

अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं ये तस्वीर बिल्कुल सटीक है। आपको बताना है कि तस्वीर में ƐZ के बीच आखिर 23 कहां छिपा हुआ है। हालांकि दिमाग लगाने से पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस खास नंबर को खोजने के लिए सिर्फ 30 सेकंड ही मिलेंगे। अगर इतने समय में आपने उस खास नंबर को खोज लिया तो आपको जीनियस माना जाएगा। आपकी आंखें बाज से भी तेज मानी जाएगी।

क्या खोज पाए वो खास नंबर

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक तस्वीर में छिपे उस नंबर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी कोई बात नहीं है। आपको यहीं पर इसका जवाब भी मिलेगा। दरअसल वो खास नंबर कहीं और नहीं बल्कि नजर के ठीक सामने है। तस्वीर ध्यान से देखेंगे तो सबसे ऊपर दाईं तरफ दूसरी लाइन की शुरुआत में ही 23 नंबर नजर आ जाएगा।

यहां देखिए रिजल्ट

Check Here Answer

देखिए कहां छिपा है आखिर वो खास नंबर।

देख लिया ना वो 23 नंबर नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसने खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी खास तस्वीरों के साथ जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article