वायरल न्यूज़

Optical Illusion: क्या आपकी भी नजरें अर्जुन जैसी है, तो बताइए तस्वीर में छिपे लोगों की संख्या और चेक करिए अपना IQ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 22, 2023, 01:29 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर मेंढ़क जैसी दिखने वाली एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो ऑप्टिकल इल्यूजन की है। ऐसे में इस आकृति में कितने लोग छिपे हुए हैं, ये बताने का चैलेंज दिया गया है। इसे पूरा करने के लिए 8 सेकंड का समय भी तय किया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है लोगों की संख्या
  • 8 सेकंड का दिया गया है समय

Optical Illusion Puzzle Photo: यूं तो हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन इन सभी तस्वीरों में कुछ न कुछ खास होता है। इनमें से कई आसानी से सॉल्व हो जाती है तो कुछ को सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। एक ऐसी ही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो बेहद जटिल बताई जा रही है। दरअसल, इस तस्वीर को देखने में आपको ये रंगीला मेंढ़क लगेगा, लेकिन असल में इसमें कई सारे लोग छिपे हुए हैं, जिनकी संख्या आपको बतानी है।

तस्वीर में छिपे लोगों की संख्या बताने का ही चैलेंज रखा गया है। इसके लिए 8 सेकंड का समय भी दिया गया है। वैसे एक बात तो है कि पहली बार देखने में आप बता ही नहीं पाएंगे कि इस तस्वीर में बड़ा सा मेंढ़क है या फिर लोगों ने मिलकर मेंढ़क की आकृति डिजाइन की है। तो आपने इस तस्वीर में लोगों को देखा या फिर आपको तस्वीर में लोगों की संख्या समझ आई। क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार है। अगर हां तो सॉल्व कर दिखाइए ये पजल और चेक करिए अपना IQ..

Optical Illusion Eye Test Solution

पांच लोगों ने मिलकर बनाई है मेंढ़क की आकृति

पांच लोगों ने मिलकर बनाई है मेंढ़क की आकृति

वायरल हो रही इस तस्वीर को तो आपने अब तक देख ही लिया होगा, तो क्या आपको नजर आया इस तस्वीर में पांच लोगों का चेहरा या फिर अभी तक आप ढूंढ ही रहे हैं। अगर अभी तक आपको नहीं मिला है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख लीजिए यहां आपको पांच तस्वीर दिख जाएगी। अब तो आपने साफ तरीके से पांच लोगों को तो देख ही लिया होगा। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article