वायरल न्यूज़

Optical Illusion: प्यारी सी तस्वीर में छिपा है विशाल हाथी, मगर खोजने में 99% लोग हुए फेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 21, 2024, 07:30 AM IST

Optical Illusion: वायरल तस्वीर में आपको प्यारी सी सीनरी नजर आएगी। इसमें पेड़-पौधे और पक्षियों के साथ दो झोपड़ी भी हैं। मगर इसी सीनरी में एक विशाल हाथी भी छिपा हुआ है। मगर क्या आपमें उस हाथी को खोज निकालने का दम है।

Image

तस्वीर में छिपा है एक विशाल हाथी। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • प्यारी सी तस्वीर में छिपा है हाथी
  • क्या आपमें है खोजने का दम

Optical Illusion: सोशल मीडिया में यूं तो हर रोज सैकड़ों हजारों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। मगर इनमें कुछ ही तस्वीरें हमारा ध्यान आकर्षित करती हैं। ऐसी तस्वीरों में ऑप्टिकल इल्यूजन पजल वाली तस्वीरों की तादाद अच्छी खासी होती है। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं और उन्हें हल करने का चैलेंज मिलता है। कई बार हम चैलेंज पूरा करते हैं और कई बार दिमाग घूम जाता है, मगर कोई जवाब नहीं मिलता है। आज एक ऐसी ही खास तस्वीर वायरल हुई जिसे हल करने का चैलेंज मिला है।

99 फीसदी हुए नाकाम

तस्वीर दरअसल एक सीनरी से जुड़ी हुई है। इसमें प्यारी झोपड़ी और पेड़ नजर आते हैं। तस्वीर में हवा में उड़ान भरते हुए पक्षी भी नजर आते हैं। देखने में बेहद प्यारी लग रही इसी तस्वीर में एक रहस्य छिपा हुआ है। दरअसल तस्वीर में एक विशाल हाथी भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस हाथी को खोजकर दिखा दे। रिकॉर्ड 99 फीसदी लोग 11 सेकंड में छिपे हुए विशाल हाथी को नहीं खोज पाए हैं। क्या आपमें उस हाथी को खोज निकालने का दम है। अगर आपने खोज लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लेंगे।

हालांकि बहुत कोशिश के बाद भी आप जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं है। आपको यहीं पर इसका जवाब भी पता चलेगा। बताएंगे कि आखिर सीनरी में विशाल हाथी कहां छिपकर बैठा हुआ है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां लाल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना हाथी तस्वीर में ऐसी जगह था जिसे खोजना वाकई बहुत मुश्किल था। अगर आपने खोज लिया था तो ये बहुत बड़ी बात थी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article