वायरल न्यूज़

EYE TEST: तस्वीर में 07 की भीड़ में छिपा है 70, मगर कोई ढूंढ नहीं पा रहा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 6, 2024, 09:28 AM IST

EYE TEST: सोशल मीडिया में गजब की तस्वीर वायरल है, जिसमें आपको हर जगह गणित का 07 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि 07 की इस भीड़ में एक जगह पर 70 नंबर भी छिपा हुआ है। आपको 11 सेकंड में उसी नंबर को खोज निकालना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेगी ये तस्वीर
  • हर तरफ दिखेगा 07 नंबर
  • क्या आप 70 ढूंढ पाएंगे

EYE TEST: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हमें वो सब देखने को भी मिलता है जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है। इसी प्लेटफॉर्म पर दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरें भी शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऐसी तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो जाती है।

07 की भीड़ में छिपा है 70 नंबर

आज हम एक बार फिर ऐसी ही गजब की तस्वीर के साथ हाजिर हैं। सोशल मीडिया में वायरल हुई इस तस्वीर में आपको हर जगह पर गणित का 07 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 70 नंबर भी छिपकर बैठा है। मगर गणित का ये खास नंबर ऐसी जगह छिपा है जो खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है।

मिलेगा 11 सेकंड का समय

अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर मानते हैं तो एक कोशिश में ढूंढकर दिखा दीजिए। आपको तस्वीर में छिपे 70 नंबर को खोजने के लिए सिर्फ 11 सेकंड का समय मिलेगा। अगर ढूंढने में कामयाब हो गए तो यकीनन आपकी नजरें बाज से भी तेज हैं। हालांकि 60 सेकंड में भी जवाब तलाश कर लिया तो भी बड़ी बात होगी। मगर अभी तक भी छिपे हुए नंबर को नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। सवाल का जवाब भी आपको यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brain Test

यहां लाल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना 07 की भीड़ में 70 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article