वायरल न्यूज़

Puzzle Game: अगर अर्जुन वाली होगी नजर तभी ढूंढ पाएंगे तस्वीर में छिपे हुए चेहरे, बड़े-बड़े महारथी हो गए धाराशाही

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 7, 2023, 03:07 PM IST

Puzzle Game Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा और आप अपना माथा पीटने लगेंगे। बता दें, इस तस्वीर से 9 सेकंड में तीन चेहरे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से तीन चेहरे ढूंढ़ने का चैलेंज
  • ढूंढ़ने के लिए मात्र 9 सेकंड का समय

Puzzle Game Eye Test: सोशल मीडिया पर हर रोज लाखों फोटोज शेयर की जाती हैं। इसी में से एक फोटो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो काफी खतरनाक दिखाई पड़ रही है। कहा जा रहा है कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन से संबंधित है, जिसमें से चेहरे ढूंढने का चैलेंज मिला है। कहा जा रहा है कि इसे सॉल्व करने में कई धुरंधर घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने आपको महारथी समझते हैं तो इस चैलेंज को स्वीकार कर दिखाइए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको दो बहने दिखाई दे रही होगी और पीछे एक घर और पेड़-पौधे नजर आ रहे हैं। इन्हीं के बीच में तीन चेहरे छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढ निकालने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 9 सेकंड का समय दिया गया है। लेकिन अगर आपको ये समय काफी कम लग रहा हो तो आप थोड़ा और अधिक समय ले सकते हैं और इस पजल की गुत्थी सुलझा सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर आपकी निगाह अर्जुन की तरह होगी तभी आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा सकेंगे।

Optical Illusion Brain Test Solution

ये रहे छिपे हुए चेहरे

ये रहे छिपे हुए चेहरे

क्या आपने इस तस्वीर से तीन चेहरे ढूंढ निकालें या फिर अब तक ढूंढने में ही व्यस्त हैं। और हां, अगर आपने तस्वीर से तीन छिपे हुए चेहरे ढूंढ निकाले हैं तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन बाकी लोगों की तरह अगर आप भी अभी तक अपना माथा पीच रहे हैं तो भैया ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल सर्कल को देख लीजिए। यहां आपको तीन छिपे हुए चेहरे दिख जाएंगे। अगर आप चाहे तो इस तस्वीर को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article