वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बड़े-बड़े सूरमा भी हो गए फेल, क्या आप खोज पाएंगे इन दो तस्वीरों में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 8, 2023, 04:02 PM IST

Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें तीन अंतर खोजने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 12 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढने है तीन अंतर
  • केवल 12 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन सभी तस्वीरों में कुछ न कुछ चैलेंज दिया गया होता है, जिसे सॉल्व करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाता है। इस निश्चित समय में ही आपको इन पजल्स की गुत्थी सुलझानी होती है। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने में कई महारथी फेल हो चुके हैं तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे, आइए देखते हैं..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस एक तस्वीर में आपको दो तस्वीर नजर आएगी, जो बिल्कुल एक जैसी है। इन तस्वीरों में तीन अंतर दिया गया है, जिसे सॉल्व करना के लिए कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये पजल इतना ट्रिकी है कि इसे सॉल्व करने में आपके दिमाग के धागे खुल जाएंगे। लेकिन फिर भी आप इसे सॉल्व नहीं कर पाएंगे। इसे सॉल्व करने के लिए काफी बारिकी से इस तस्वीर को देखना होगा, तभी आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आएगा।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहा तस्वीर में तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में तीन अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को अच्छे से देख लिया होगा। तो क्या आपको कुछ समझ आया या आप भी बाकी लोगों की तरह कन्फ्यूज ही है। ऐसे में आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको तस्वीर में लाल सर्कल नजर आएगा, जहां आपको इस पहेली का आंसर भी मिल जाएगा। अब ऐसे में आप चाहे तो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी ये तस्वीर शेयर कर सकते हैं और उनसे भी इस गुत्थी का हल मांग सकते हैं। फिर देखिए वो कितना जल्दी आपको तीन अंतर खोजकर बता पाते हैं..? तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article