वायरल न्यूज़

Optical Illusion: एक सच्चा घुड़सवार ही खोज पाएगा तस्वीर में तीन अंतर, खोज लिया तो कहलाएंगे धुरंधर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2023, 09:12 AM IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी तय किया गया है।

Image

इस तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए 12 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में कई सारी तस्वीरें इतनी आसान होती है कि उसे लोग नजरअंदाज करना ही ठीक समझते हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जिसे देखने के बाद लोगों को लगता है कि ऐसी तस्वीरों को एक बार सॉल्व करके देखना चाहिए और लोग इसके लिए प्रयास भी करते हैं।

वायरल हो रही ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में आपको दो तस्वीरें नजर आएंगी, जो एकसमान ही हैं। ऐसे में इन दोनों तस्वीरों में से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने के लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। बता दें कि अब तक इस पजल को सॉल्व करने में 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में जो कोई भी इसे सॉल्व कर दिखा पाएगा, वो धुरंधर कहलाएगा।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहा दोनों तस्वीरों में छिपा तीन अंतर

ये रहा दोनों तस्वीरों में छिपा तीन अंतर

अब तक तो आपने इस तस्वीर को देख ही लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आया या फिर आप भी इसे ढूंढने की कोशिश ही कर रहे हैं। वैसे अगर अभी तक आपको दोनों तस्वीरों में तीन अंतर नहीं मिला है तो आप तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में बना तीन अंतर मिल जाएगा। वैसे आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article