वायरल न्यूज़

Brain Test: तस्वीर को देखते ही हो जाएगा भेजा फ्राई, फिर भी दो बिल्लियों के बीच नहीं खोज पाएंगे तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 18, 2024, 06:50 PM IST

दो काली बिल्लियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 17 सेकंड का समय भी दिया गया है।

Image

दो काली बिल्लियों के बीच छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से खोजना है तीन अंतर
  • खोजने के लिए मिला 17 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हो रही इस तस्वीर को देखने के बाद आपका दिमाग फ्यूज होने वाला है। इस तस्वीर में दो काली बिल्ली नजर आ रही हैं, जिनमें तीन अंतर छिपा हुआ है। इसी अंतर को खोजने का चैलेंज दिया गया है। भेजा फ्राई कर देने वाली इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। हालांकि, जिन लोगों की नजर बाज की तरह होगी, वे आसानी से इसे सॉल्व कर ले रहे हैं। अब आपकी बारी..

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको दो काली बिल्ली नजर आएंगी, जिसमें से तीन अंतर खोजने के लिए 17 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को अब तक सिर्फ एक से दो प्रतिशत लोग ही सॉल्व कर पाए हैं, अब आप भी इन धुरंधर लोगों की लिस्ट में शामिल होने की चाह रखते हैं तो आप भी चीते की चाल की तरह दिमाग चलाइए। फिर देखिए आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।

Optical Illusion Eye Test Solutions

दो काली बिल्लियों के बीच यहां छिपा है तीन अंतर

दो काली बिल्लियों के बीच यहां छिपा है तीन अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को सही से देख ही लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आया? या अभी भी आप इसकी तलाश ही कर रहे हैं। लिहाजा, जिनका दिमाग तेज दौड़ता होगा, वे अब तक तस्वीर में तीन अंतर खोज चुके होंगे। लेकिन अगर अभी भी आपको नजर नहीं आया तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको तीन अंतर नजर आ जाएगा। यहां पहला अंतर ऊपर के छत के पास है और दूसरा फूल का रंग है। वहीं, तीसरा अंतर गमले के बॉर्डर की चौड़ाई का है। वैसे आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article