वायरल न्यूज़

Optical Illusion: अगर आप भी हैं 'जीनियस के बाप', तभी नजर आएगा 'हिडन फ्लावर पॉट'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 08:17 AM IST

Optical Illusion Photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें से छिपे हुए 'फ्लावर पॉट' को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए महज 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां है 'फ्लावर पॉट'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • ढूंढने के लिए महज 10 सेकंड का समय
  • तस्वीर देखते ही याद आ जाएगी नानी

Optical Illusion Viral Photo: देखा जाए तो सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों ऐसे तस्वीर वायरल हैं, जिन्हें देखते ही सिर चकरा जाता है। कुछ लोग तो इन्हें आसानी से सॉल्व कर लेते हैं लेकिन अधिकतर लोगों इस तस्वीर की गुत्थी को सॉल्व करना नामुमकीन सा हो जाता है। ऐसे में इन तस्वीरों हम ऑप्टिकल इल्यूजन का नाम देते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। अभी तक तो इस पजल की गुत्थी को कोई सॉल्व नहीं कर पाया है, देखते हैं कि आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं। ऐसे में अगर आप खुद भी को 'जीनियस के बाप' मानते हैं तो आप इस चैलेंज को स्वीकार करिए और 'हिडेन फ्लावर पॉट' को ढूंढकर दिखाइए। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आप 'सुपर जीनियस' कहलाएंगे।

खास बात यह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में नानी याद आ जाएगी, लेकिन फिर भी आप इसे सॉल्व नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आप थोड़ा सा दिमाग लगाएंगे, थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो शायद ये आपको मिल भी जाए। इसे ढूंढने के लिए महज 10 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को 'पैनी नजर' वाला मानते हैं तो इस तस्वीर से 'फ्लावर पॉट' ढूंढकर दिखाइए। हो सकता है कि आपमें से ही कुछ लोग इसे आसानी से खोज लें। लेकिन एक याद रखिएगा, जितना आप इस तस्वीर को सॉल्व करना आसान समझ रहे हैं, ये उतना है नहीं।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'फ्लावर पॉट'

आखिर कहां है 'फ्लावर पॉट'?

अगर अब आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में 'फ्लावर पॉट' दिख गया हो तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में नाकाम रहे हैं तो एकाक बार और कोशिश कर के देख लीजिए, शायद आपको दिख ही जाए। और अगर फिर भी आपको दिखाई न दे तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपकी इस परेशानी को सॉल्व कर देते हैं। ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, इसमें एक लाल कलर का गोला दिखाई देगा, जब आप उस गोले को देखेंगे तो आपको उसमें 'फ्लावर पॉट' दिखाई देगा। अब तो आपको दिख ही गया होगा। ऐसे में अगर आप चाहे तो अपने परिचितों, रिश्तेदारों या मित्रों के साथ इस पजल को शेयर कर सकते हैं और उनके भी दिमाग का टेस्ट ले सकते हैं। फिर देखिए कि कितने लोग इस तस्वीर में छिपे हुए 'फ्लावर पॉट' को ढूंढकर दिखा पाते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article