वायरल न्यूज़

Optical Illusion: खुद को मानते हैं 'सुपर जीनियस' तो ढूंढकर दिखाइए 'हिडन कैट'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2023, 10:36 AM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें छिपे हुए बिल्ली को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए महज 15 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां है 'हिडन बिल्ली'?

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • ढूंढने के लिए महज 15 सेकंड का समय
  • तस्वीर देखते ही चकरा जाएगा सिर

Optical Illusion Viral Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज हजारों तस्वीरें वायरल होती है। इसमें कुछ तस्वीरें काफी आसान होती है, जिसे आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें होती है, जिन्हें देखते ही दिमाग का दही हो जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने पर आपकी बुद्धि हरी हो जाएगी। हालांकि, कुछ लोग तो इसे आसानी से सॉल्व कर लेंगे लेकिन अधिकतर लोगों के लिए इस तस्वीर की गुत्थी को सुलझाना काफी मुश्किल है। ये ऐसी तस्वीर है, जिसे देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे। अभी तक तो इस पजल की गुत्थी को कोई सॉल्व नहीं कर पाया है, देखते हैं कि आप इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं। ऐसे में अगर आप खुद भी को 'सुपर जीनियस' समझते हैं तो आप इस चैलेंज को स्वीकार कर 'हिडेन बिल्ली' को ढूंढकर दिखाइए। अगर आपने ऐसा कर लिया तो आप 'बाहुबली' कहलाएंगे।

खास बात यह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में आपके पसीने छूट जाएंगे। लेकिन फिर भी आप इसे सॉल्व नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आप थोड़ा ध्यान लगाएंगे, तो आपको मिल भी जाएगा। इसे ढूंढने के लिए महज 15 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को 'पैनी नजर' वाला मानते हैं तो इस तस्वीर से 'हिडन बिल्ली' ढूंढकर दिखाइए। इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने से पहले एक बात याद रखिएगा, जितना आप इसे आसान समझ रहे हैं, ये उतना आसान नहीं है।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'हिडन बिल्ली'

आखिर कहां है 'हिडन बिल्ली'?

अब अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में 'हिडन बिल्ली' दिख गया हो तो आप हमें कमेंट कर जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में सफल नहीं हो पाए हैं तो एकाक बार और कोशिश कर लीजिए, शायद आपको इस बार सफलता मिल ही जाए। और अगर इस बार बार भी आपको दिखाई न दे तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, इसमें एक लाल कलर का गोला दिखाई देगा, जब आप उस गोले को देखेंगे तो आपको उसमें 'हिडन बिल्ली' दिख जाएगी। अब तो देख ही लिया होगा आपने। तो एक काम करिए, जितना आप परेशान हुए है न, इसे सॉल्व करने में, तो थोड़ा सा परेशान अपने परिचितों और रिश्तेदारों या मित्रों को भी कर लीजिए। इसी बहाने आप उनके दिमाग का भी टेस्ट ले लेंगे, फिर देखिए कि कितने लोग इस तस्वीर में छिपे हुए 'हिडन बिल्ली' को ढूंढकर दिखा पाते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article