Optical Illusion: तेज तर्रार नजर वालों को ही किचन में दिखेगा बकरा, ढूंढने वाला कहलाएगा 'सुपरमैन'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 3, 2023, 12:04 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से छिपे बकरे को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। बड़ी बात ये है कि बकरे को ढूंढने के लिए केवल 12 सेकंड का समय दिया गया है। तो अगर आपकी नजरें बाज सी होगी तो ही बकरे ढूंढ पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • किचन में कहां छिपा है बकरा
  • ढूंढने के लिए दिया गया 12 सेकंड का समय
  • बड़े-बड़े दिग्गज का चकरा गया दिमाग

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती हैं। कुछ तस्वीरें (Viral Photo) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें कहते हैं। ये तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमा घबरा जाते हैं और उसे सॉल्व करने में उनके पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को एक किचन के अंदर बकरे को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, बकरे को ढूंढने में दिग्गज भी फेल हो गए। अगर आपकी नजर तेज-तर्रार है, तो ही आपको बकरा दिखेगा, वरना दिनभर खाक छानते रह जाएंगे।

Optical Illusion Photo

आखिर कहां छिपा है बकरा?

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अक्सर लोगों को धोखा देती हैं। क्योंकि, सच्चाई सामने होने के बावजूद भी वो आसानी से नजर नहीं आती है। कई बार तो बार-बार देखने के बावजूद भी सच्चाई समझ में नहीं आती। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, कहा जा रहा है कि इस किचन में इंसान और सामान के साथ-साथ एक बकरा भी छिपा है। उस बकरे को ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। बकरे को ढूंढने के लिए कई लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उन्हें नजर नहीं आया है। अगर आप खुद को जीनियस मानते हैं और 'बाज' सी नजर रखते हैं, तो इस तस्वीर में बकरे को ढूंढकर बताएं। हो सकता है कुछ लोगों को बकरा आसानी से दिख जाए।

End of Feed