वायरल न्यूज़

Viral :'गजराजों' के बीच हाहाकारी लड़ाई, वीडियो ने सोशल मीडिया पर काट दिए धर्राटे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 3, 2023, 12:40 PM IST

Elephant Fight Video: खुले मैदान में दो हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई शुरू हो गई। दोनों हाथी जिस तरह लड़ रहे थे उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम )

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Elephant Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक झन्नाटेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Elephant Fight Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी और हैरतअंगेज होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में हाथियों (Elephant Viral Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, वीडियो (Shocking Video) में जिस तरह दो 'गजराज' आपस में लड़ रहे हैं, उसने लोगों की 'नींद' उड़ा दी है।

आमतौर पर हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है, तो जमकर तांडव मचाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको हाथियों के एक से एक खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दो हाथियों के बीच लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खाली मैदान में दो हाथी आपस में भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों हाथियों में कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। लड़ते-लड़ते दोनों हाथी एक पेड़ को भी गिरा देते हैं। आखिर में क्या अंजाम होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाथियों ने गदर काट दिए

नजारा देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। क्योंकि, इस तरह के नजारे काफी कम देखने को मिलते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि क्या मजेदार लड़ाई है। जबकि, कुछ का कहना है कि हाथियों ने महफिल लूट ली। वहीं, कुछ लोग इस नजारे पर हैरानी भी जता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'safari_wild7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article