Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती हैं। कुछ तस्वीरें (Viral Photo) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं। इन तस्वीरों को हम ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरें कहते हैं। ये तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमा घबरा जाते हैं और उसे सॉल्व करने में उनके पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को एक किचन के अंदर बकरे को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। लेकिन, बकरे को ढूंढने में दिग्गज भी फेल हो गए। अगर आपकी नजर तेज-तर्रार है, तो ही आपको बकरा दिखेगा, वरना दिनभर खाक छानते रह जाएंगे।
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें अक्सर लोगों को धोखा देती हैं। क्योंकि, सच्चाई सामने होने के बावजूद भी वो आसानी से नजर नहीं आती है। कई बार तो बार-बार देखने के बावजूद भी सच्चाई समझ में नहीं आती। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, कहा जा रहा है कि इस किचन में इंसान और सामान के साथ-साथ एक बकरा भी छिपा है। उस बकरे को ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। बकरे को ढूंढने के लिए कई लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उन्हें नजर नहीं आया है। अगर आप खुद को जीनियस मानते हैं और 'बाज' सी नजर रखते हैं, तो इस तस्वीर में बकरे को ढूंढकर बताएं। हो सकता है कुछ लोगों को बकरा आसानी से दिख जाए।

यहां छिपा है बकरा
बकरे ने लोगों की बत्ती गुल कर दी...
हालांकि, इस तस्वीर में बकरे को ढूंढना आसान नहीं है। जिन लोगों को बकरा दिख गया है, तो कमेंट कर जरूर बताएं। वहीं, जिन्हें बकरा नहीं दिखा वो एक बार जरूर कोशिश करें। अगर अब भी बकरा नहीं दिखा, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। नीचे की तस्वीर में बाईं तरफ नजर दौड़ाएं, सफेद गोले को गौर से देखेंगे तो आपको बकरा जरूर दिख जाएगा। अब इस अनोखे चैलेंज को आप अपने दोस्तों, जानने वालों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें और देखें कितने लोगों को बकरा मिलता है।
