वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तेज नजर वाला ही ढूंढ सकता है F, 8 सेकंड में ढूंढने वाला कहलाएगा सिकंदर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 17, 2023, 06:13 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से F ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए महज 8 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आपने इस पजल की गुत्थी इतने कम समय में सुलझा दी तो कहलाएंगे 'सिकंदर'।

Image

फोटो साभार - सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से F ढूंढने का चैलेंज
  • 8 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Eye Test: ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज कई तस्वीरें वायरल होती रहती है, इनमें से कुछ तस्वीरें से ऐसी होती है, जिसे सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। लेकिन कई तस्वीरें ऐसी भी होती है, जिन्हें आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जो आपका माथा हिला सकता है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की ये तस्वीर काफी खास होने वाली है, कहा जा रहा है कि इस पजल की गुत्थी सुलझाने वाला 'सिकंदर' कहलाएगा।

बता दें, इस तस्वीर से F ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है, जिसे 8 सेकंड में पूरा कर दिखाना है। ऐसे में अगर आप खुद को तेज नजर वाला मानते हैं तो इस पजल को सॉल्व कर दिखाइए। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। अगर आपने इस पजल (Optical Illusion Eye Test) की गुत्थी सुलझा दी तो आप एक प्रतिशत वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। तो क्या आप इस चैलेंज को पूरा करने के लिए तैयार हैं, क्या आप इतने कम समय में इसे सॉल्व कर पाएंगे।

Optical Illusion Solution

ये रहा F

आखिर कहां छिपा है F

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने F ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अब तक आपको F नहीं दिखा तो ज्यादा परेशान ना होइए। जब आप ऊपर दिए तस्वीर में ध्यान से देखेंगे तो आपको एक सफेद कलर का सर्कल दिखाई देगा, जिसमें आपको F दिखाई देगा। तो देखा आपने आपकी नजरों के सामने F था लेकिन फिर भी आप देख नहीं पा रहे थे। वैसे आप इसे सॉल्व करने में काफी परेशान हुए होंगे, ऐसे में अगर आप चाहे तो अपने परिचितों को ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर भेज सकते हैं और उनसे सॉल्व करने को बोल सकते हैं और उनकी नजरों का टेस्ट ले सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article