Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक बड़ी ही धांसू तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको खूब सारे कप दिखेंगे। इन सभी कप में कुछ न कुछ भरा हुआ है, लेकिन इसमें एक खास कप छिपा हुआ है, जो खाली है। इसी खाली कप को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 8 सेकंड का समय भी मिला है। हालांकि, इस तस्वीर को सॉल्व करने में कई धुरंधर आए और हार मानकर चल दिए। ऐसे में अगर आप खुद भी डिटेक्टिव मानते हैं तो आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए।
तस्वीर में खोजना है एक खाली कप (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कप वाली इस तस्वीर में एक खाली है, जिसे ढूंढने के लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है। हालांकि, इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं लेकिन जिनकी निगाह डिटेक्टिव वाली होगी, वही इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएगा। अब तक महज 5 प्रतिशत लोग ही इसे सॉल्व कर पाएंगे, तो क्या आप भी इसे सॉल्व करने का दम रखते हैं? अगर हां तो आप ब्योमकेश बक्शी कहलाएंगे।
तस्वीर में यहां छिपा है खाली कप
तस्वीर में यहां छिपा रहा खाली कप
ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में अगर आपने खाली कप ढूंढ निकाला हो तो हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी ढूंढ ही रहे हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देखिए, वहां आपको एक लाल सर्कल बना हुआ नजर आएगा, जहां आपको खाली कप दिख जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
