वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पतझड़ के बीच छिपी हुई है एक खूबसूरत मॉडल, 10 सेकंड में ढूंढ़ने वाले कहलाएंगे सिकंदर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 16, 2024, 06:01 PM IST

Optical Illusion: खुद को धुरंधर मानने वाले बहुत सारे लोग इस तस्वीर में छिपी मॉडल को ढूंढने का बार-बार प्रयत्न करते रहे। इसके बाद भी उन्हेंं मॉडल नजर नहीं आई।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपी है एक खूबसूरत मॉडल
  • 10 सेकंड में ढूंढने वाले माने जाएंगे धुरंधर
  • बार-बार देखने वाले भी ढूंढ नहीं पाए

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग का दही कर देती हैं। हम आपके लिए एक धमाकेदार तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर पतझड़ के मौसम की है। इस तस्वीर में एक बहुत ही खूबसूरत मॉडल छिपी हुई है। इस मॉडल को ढूंढना इतना आसान नहीं है। आपको पहली नजर में अगर मॉडल नजर आ गई तो ठीक है, वरना आप देखते रह जाएंगे और मॉडल आपको नजर नहीं आएगी।

तस्वीर में से ढूंढना है खूबसूरत मॉडल

बता दें कि खुद को धुरंधर मानने वाले बहुत सारे लोग इस तस्वीर में छिपी मॉडल को ढूंढने का बार-बार प्रयत्न करते रहे। इसके बाद भी उन्हेंं मॉडल नजर नहीं आई। यहां तक कि कुछ लोगों ने कई-कई घंटे तक एकटक तस्वीर देखी। इसके बाद भी वह तस्वीर में छिपी मॉडल ढूंढ नहीं पाए। गौरतलब है कि 5वीं क्लास के बच्चों ने पहली नजर में ही मॉडल को ढूंढकर दिखा दिया। अगर आपको पहली नजर में ही खूबसूरत मॉडल दिख गई हो, तो आप खुद की पीठ थपथपा सकते हैं।

optical illusion result

लाल घेरे में देखें महिला मॉडल

आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरे 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर 10 सेकंड के भीतर आपको मॉडल दिखाई नहीं दी तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी इस चैलेंज को पूरा करने में मदद ले सकते हैं। अगर आपको अभी भी तस्वीर में मॉडल नजर नहीं आई है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आप आसानी से खूबसूरत मॉडल को पेड़ की आड़ में बैठा देख सकते हैं।

optical illusion result (1)

जूम वाली तस्वीर में दिखेगी मॉडल

अगर इसके बाद भी आपको मॉडल नहीं दिखी तो हम तस्वीर को जूम करके डाल रहे हैं। अब तो यकीनन आपकी समस्या का समाधान हो गया होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article