EYE TEST: तस्वीर में छिपी है खूबसूरत डांसर, सिर्फ कलाकार ही देख पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 7, 2024, 03:18 PM IST

EYE TEST: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दर्जनों राजहंस हैं, मगर इन्हीं के बीच एक डांस गर्ल भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में हैं दर्जनों राजहंस
  • इन्हीं मे हैं डांस गर्ल
  • दम है तो खोजकर दिखाइए

EYE TEST: दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में बहुत ही खूबसूरत डांसर छिपी हुई है, मगर उसने खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में देखेंगे कि हर तरफ सिर्फ राजहंस नजर आते हैं। इसमें दर्जनों की तादाद में राजहंस हैं। सभी एक-दूसरे के इतने करीब है कि कुछ और नजर नहीं आता है। इन्हीं राजहंसों के बीच ही एक खूबसूरत डांसर खड़ी है। वो डांस कर रही है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे।

optical Illusion

राजहंसों के बीच छिपी है खूबसूरत डांस गर्ल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

नजर के सामने ही है डांस गर्ल

अगर आप भी खुद को धुरंधर समझते हैं। या फिर समझते हैं कि आपकी नजर सबसे तेज है। दिमाग चीजों को खोजने में बहुत माहिर है, तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको तस्वीर को ध्यान से देखकर बताना है कि आखिर इसमें वो खूबसूरत डांस गर्ल कहां है। आपको इसके लिए पूरे 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस डांस गर्ल को खोज निकाला तो सचमुच आपका दिमाग सबसे तेज है। ऐसा दिमाग जो पहेलियों को सुलझाने में माहिर है। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक भी उस डांसर गर्ल को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। क्योंकि तस्वीर में डांसर गर्ल को खोजने के लिए कलाकार वाला दिमाग चाहिए।

End of Feed