वायरल न्यूज़

Viral Video: जिस ब्रेड को बड़े मजे से खाते हैं आप, आज फैक्ट्री में बनने का प्रोसेस भी देखिए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 7, 2024, 04:01 PM IST

Viral Video: सामने आया वीडियो कानपुर फैक्ट्री का बताया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि आखिर ब्रेड किस तरह बनाया जाता है। इसमें साफ-सफाई की कमी भी साफ नजर आती है।

Image

फैक्ट्री में कैसे बनते हैं ब्रेड।

KEY HIGHLIGHTS
  • आखिर कैसे बनता है ब्रेड
  • सामने आया पूरा वीडियो
  • उठ रहे हैं कई सवाल

Viral Video: हर रोज सुबह उठकर हम चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। मगर कभी मन में सवाल आया है कि आखिर हर सुबह जो ब्रेड हम तक पहुंचता है, उसे बनाया कैसे जाता है। अभी ब्रेड बनाने की फैक्ट्री से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया गया कि फैक्ट्री में ब्रेड किस तरह बनाया जाता है। वीडियो उत्तर प्रदेश में कानपुर का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि फैक्ट्री में कैसे नियमों को ताक पर रखकर ब्रेड तैयार किए जाते हैं। इसमें साफ-सफाई की कमी साफ तौर पर नजर आती है।

हाईजीन का कोई ध्यान नहीं

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि ब्रेड बनाने की प्रक्रिया के दौरान हाईजीन पर ध्यान नहीं दिया गया। हैरान होंगे कि कोई भी कर्मचारी हाथ में ग्लव्स नहीं पहनता। सारे कर्मचारी बिना ग्लव्स के काम में जुटे हैं। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक कर्मचारी मिक्सर में मैदा पलटता है। मैदा चिपके नहीं, इसके लिए बहुत सारा तेल भी डाला जाता है। इस प्रोसेस के दौरान कर्मचारी के हाथ में ग्लव्स नहीं होता। मिक्सर से आटा भी बिना ग्लव्स के ही निकाला जाता है। इसमें साफ नजर आता है कि साफ-सफाई को किस कदर नजरअंदाज किया गया है। आगे देखेंगे कि शख्स हाथ से ही ब्रेड के टुकड़े बनाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए

ब्रेड मेकिंग फैक्ट्री का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अगल प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स ने प्रशासन से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर planetashish नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article