Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे से जुड़ी तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ ऐसे ऑब्जेक्ट या रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि इन तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी दिमाग हिलाकर रख देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
दिमाग घुमा देगा ये चैलेंज
वायरल तस्वीर में हर तरफ आलू शब्द लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में सिर्फ और सिर्फ आलू शब्द ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं आलू लिखी इस तस्वीर में एक जगह शालू भी कहीं छिपकर बैठी है। मगर मजाल है कोई आज शालू को ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कर लीजिए।
दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर आलू भीड़ में शालू कहां छिपकर बैठी है। अगर आपने तय समय में सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखिए जवाब

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना आलू की भीड़ में शालू ऐसी जगह छिपकर बैठी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। हालांकि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर जाती है।
