वायरल न्यूज़

कछुए में छिपा है वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी का चेहरा, क्या आपको नजर आया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 27, 2024, 01:21 PM IST

Optical Illusion: खुद को नजरों का चैंपियन समझते हैं तो आज आपके लिए एक जबरदस्त चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। आपको बताना है कि तस्वीर में किस खिलाड़ी का चेहरा छिपा है।

Image

देखने में सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। (Photo-twitter.com/Priyank_hahaha)

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी हमारे दिमाग और आंखों से खेलने वाली कोई चीज। ऐसी चीज जिसमें सबकुछ नजर के सामने हो, मगर फिर भी नजर देख पाएं। दिमाग वहां तक पहुंच ना पाए। सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरों की भरमार है, जिनमें रहस्य नजर के सामने ही होते हैं, मगर हम उसे खोज नहीं पाते हैं। मगर जब रहस्य से पर्दा उठता है तो होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि जवाब सामने ही था, मगर हम उसे देख नहीं पाए।

दिमाग को परखने वाली तस्वीर

अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर दो कछुओं से जुड़ी हुई है। इसमें एक कछुआ आराम कर रहा है जबकि दूसरा कछुआ उसके ऊपर बैठा है। देखने में ये तस्वीर बेहद आम सी नजर आती है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक स्टार खिलाड़ी की छवि छिपी है। एक ऐसा खिलाड़ी जिसने भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। अगर अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो जवाब है महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, तस्वीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कि छवि है।

छिपी है एमएस धोनी की छवि

मगर क्या आपको तस्वीर में धोनी की छवि नजर आई। अगर नहीं देख पाए हैं तो हम आपको बताएंगे कि आखिर तस्वीर में धोनी की छवि कैसे नजर आएगी। इसके लिए आपको अपनी दोनों आंखों को आधी बंद करना होगा। इसके बाद दोनों को कछुओं के देखिए, जिसमें धोनी नजर आएंगे

देख लिया ना दिमाग और नजर से जुड़ी इस जबरदस्त तस्वीर में एमएस धोनी की छवि कैसे उभर कर आती है। ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ अगली बार फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article