वायरल न्यूज़

Brain Test: क्रिकेट के धुरंधर ही बता पाएंगे सही जवाब, क्या आपको तस्वीर में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2023, 04:21 PM IST

सोशल मीडिया पर अंतर खोजने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 18 सेकंड का समय भी मिला है।

Image

क्रिकेटर की इस तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर
  • 18 सेकंड में सॉल्व करने का चैलेंज

Optical Illusion Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। वायरल हो रही यह तस्वीर भी ऑप्टिकल इल्यूजन की ही है। इस तस्वीर में कुछ खास अंतर दिए गए हैं, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को वही सॉल्व कर सकता है, क्रिकेट में महारथी हो, जिसे क्रिकेट की बारिकियों के बारे में मालूम हो। खासकर ये तस्वीर पढ़ाई करने वालों बच्चों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, उनके दिमागी विकास के लिए ऐसी तस्वीरें काफी फायदेमंद साबित होती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको दो क्रिकेटर नजर आएंगे, जिसकी जिराक्स कॉपी आपको उसके बगल में भी देखने को मिलेगी। यानी कि इस तस्वीर में आपको एक ही जैसी दो तस्वीरें देखने को मिलेंगी। इस तस्वीर में तीन अंतर खोजने का चैलेंज दिया है। इसके लिए 18 सेकंड का समय भी मिला है। कहा जा रहा है कि अब तक काफी लोग इस तस्वीर में सॉल्व करने में अपने दिमाग का दही करवा चुके हैं। लेकिन अगर आप एक सच्चे क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपके लिए इस तस्वीर को सॉल्व करना बाए हाथ का खेल है।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

क्रिकेटर की इस तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर

क्रिकेटर की इस तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर

इंटरनेट पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको तीन अंतर ढूंढने के लिए कहा गया है। इसके लिए पर्याप्त समय भी दिया गया है। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। नहीं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा तीन अंतर नजर आ जाएगा। तो बताइए आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article