वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इससे आसान पजल आपने देखा नहीं होगा कहीं, तस्वीर में खोजना है सिर्फ तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 12:56 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस पजल को 12 सेकंड में पूरा करने के लिए कहा जा रहा है।

Image

क्या आपको तस्वीर में नजर आया तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: इंटरनेट पर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें दिख जाएंगी, जो काफी वायरल भी होती है। ऐसे में इन तस्वीरों में आपको अंतर या फिर कुछ हिडन चीज ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसी क्रम में एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया जा रहा है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है।

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ 2 ही प्रतिशत लोग ऐसे होते हैं जो इस पजल की गुत्थी सुलझा पाए। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं इस चैलेंज को पूरा करने की तो इस चैलेंज को स्वीकार कीजिए और ढूंढकर दिखाइए तस्वीर में छिपा तीन अंतर। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी जो भी सुलझाएगा, वह बादशाह कहलाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को ठीक तरीके से देख लिया होगा और समझ भी लिया होगा। तो क्या आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आया? अगर अब भी आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर नहीं आया तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल सर्कल पर नजर डालिए, वहां आपको तस्वीर में छिपे तीन अंतर दिख जाएंगे। तो बताइए ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article