Optical Illusion Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा पजल है, जिसे सॉल्व करने के लिए दिमाग और ध्यान दोनों की जरूरत होती है। बच्चों को भी इसे सॉल्व करने के लिए इसीलिए कहा जाता है कि ताकि पढ़ाई में उनका ध्यान लग सकें। बता दें, इस पजल को सॉल्व करने के लिए न सिर्फ बच्चे बल्कि बूढ़े भी प्रयासरत होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे पजल होते हैं, जिसे सॉल्व करना काफ आसान होता है लेकिन कुछ ऐसे भी पजल होते हैं, जिसे सॉल्व कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे अब तक सॉल्व करने में काफी लोग फेल हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको काफी सारे खीरे नजर आएंगे, जिसमें एक विचित्र खीरा छिपा हुआ है। इस विचित्र खीरा को ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाए हैं। अगर आप भी इस पजल की गुत्थी सुलझाने की सोच रहे हैं तो इस तस्वीर को एक बार ध्यान से देख लीजिए और फिर देखिए कि आप इसे सुलझा पा रहे हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि अगर आपने इस तस्वीर को सॉल्व कर लिया तो आप अर्जुन जैसे महान योद्धा कहलाएंगे।

खीरे की भीड़ में ये रहा छिपा हुआ विचित्र खीरा
खीरे की भीड़ में ये रहा छिपा हुआ विचित्र खीरा
उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को देख लिया होगा तो क्या आपको नजर आया तस्वीर में छिपा हुआ विचित्र खीरा। इसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया था। इतने समय में क्या आपने विचित्र खीरा ढूंढ लिया। अगर नहीं तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अब ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल सर्कल बना हुआ है, जहां आपको विचित्र खीरा नजर आ जाएगा। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसा लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
