वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कोई एनिमल लवर ही खोज पाएगा जंगल में छिपा हिरण, आम लोगों के बस की बात नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 18, 2023, 05:33 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको जंगल नजर आएगा। इस तस्वीर में एक हिरण छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए 18 सेकंड का समय भी दिया गया है।

Image

इस जंगल में छिपा है एक हिरण (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • तस्वीर में ढूंढना है छिपा हिरण
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle Photo: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ में कुछ अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है तो कुछ में पजल को सॉल्व करना और कुछ में तो कुछ छिपी चीजें ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। वायरल हो रही इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है। इस तस्वीर में आपको एक जंगल दिखाई देगा, जिसमें एक हिरण छिपा हुआ है। इस हिरण को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में अब तक कई लोगों ने हार मान ली है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। बता दें, इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 18 सेकंड का समय दिया गया है, जिसे लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ये काफी कम समय है। लेकिन कहते हैं न समय बहुत महत्व रखता है तो अगर आप भी इसे इसके निश्चित समय में सॉल्व कर लेते हैं तो आप मुकद्दर का सिकंदर कहलाएंगे।

Optical Illusion Puzzle Photo Solution

ये रहा जंगल में पेड के बीच छिपा हिरण

ये रहा जंगल में पेड के बीच छिपा हिरण

अब तक तो आपने तस्वीर को देख ही लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में छिपा हिरण नजर आया या फिर अभी भी आप इसे ढूंढ ही रहे हैं। लेकिन अगर अभी भी आप छिपे हिरण को नहीं ढूंढ पाए हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको हिरण दिख जाएगा, जो कि पेड़ के बीच में छिपा है। ऐसे में जब आपने हिरण ढूंढ ही लिया है तो क्यों ना अपने रिश्तेदारों से भी इसे सॉल्व करने के लिए कहे। इससे आपको पता चल सकेगा कि वे कितने देर में इसे सॉल्व कर पाते हैं या कर भी पाते हैं या नहीं। तो बताइए ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article