वायरल न्यूज़

Optical Illusion: हाथियों के झुंड में छिपा है हिप्पो, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे वाइल्ड लाइफ का बेताज बादशाह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2023, 01:40 PM IST

Optical Illusion: ट्विटर पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो वाइल्फ लाइफ से संबंधित नजर आ रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर इसे कोई 15 सेकंड में सॉल्व कर लेगा तो वह वाइल्ड लाइफ का बेताज बादशाह कहलाएगा।

Image

हाथियों के झुंड में कहां छिपा है हिप्पो? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई ऑप्टिकल की नई तस्वीर
  • तस्वीर में से ढूंढना है हिप्पो
  • ढूंढने के लिए मिला 15 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: जब भी ऑप्टिकल इल्यूजन की बारी आती है तो काफी लोगों के दिमाग में चलता होगा कि आखिर ये है क्या? तो आइए आपको बताते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन क्या है? दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी बार कुछ ऐसी तस्वीरें नजर आ जाती है, जिनको लेकर कोई न कोई चैलेंज दिया जाता है। जैसे कुछ तस्वीरों में कुछ चीजें छिपी होती है तो कुछ में अंतर ढूंढना होता है और कुछ में तो तस्वीर की गुत्थी सुलझानी होती है। ऐसी तस्वीरों को ही ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है।

वायरल हो रही इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें आपको हाथियों का झुंड नजर आएगा, जिसमें से आपको हिप्पो ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है और कहा जा रहा है कि अगर आपने इसे 15 सेकंड में ढूंढ लिया तो आप वाइल्ड लाइफ के बेताज बादशाह कहलाएंगे। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि ये तस्वीर तो दिमाग ही हिला दे रही है, इसमें तो हाथियों के अलावा और कुछ दिख ही नहीं रहा है। अब तक सिर्फ 100 में से 2 लोग ही इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाए हैं तो आप भी एक बार कोशिश कीजिए और देखिए कि आप हिप्पो ढूंढ पाते हैं या नहीं।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा हाथियों के झुंड में छिपा हिप्पो

ये रहा हाथियों के झुंड में छिपा हिप्पो

कहा जा रहा है कि अब तक इसे सॉल्व करने में 98 प्रतिशत लोग हार मान चुके हैं। तो आप अगर खुद को उन 2 प्रतिशत लोगों की लिस्ट में समझते हैं तो इस तस्वीर में हिप्पो ढूंढकर दिखाइए। वैसे इतने समय के बाद आपको हिप्पो नजर नहीं आ रहा है तो आप एक बार ऊपर दिए गए तस्वीर में लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको हिप्पो दिख जाएगा। तो बताइए ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article