वायरल न्यूज़

सिर्फ विजुअल जीनियस ही ढूंढ पाएंगे सात अंतर, मगर आप 3 ही खोजकर दिखा दो आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 19, 2024, 08:37 AM IST

Puzzle Visual Genius: वायरल तस्वीर में आपको दो फ्रेम नजर आएंगे और दोनों फ्रेम बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं। मगर जानते हैं कि इन्हीं दोनों में कम से कम सात अंतर छिपे हैं जिन्हें खोजने का चैलेंज है।

Image

दोनों तस्वीरों में छिपे हैं सात अंतर खोजना आसान नहीं होगा। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • विजुअल चैलेंज वाली तस्वीर
  • कोई जीनियस ही हल करेगा
  • आपमें है हल करने का दम

Puzzle Visual Genius: सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से ऐसी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीरों में खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। अभी एक ऐसी ही गजब की तस्वीर सामने आई है जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में दो अलग-अलग फ्रेम हैं। दोनों बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं। इसमें भेड़ और उसका मेमना नजर आता है। दोनों घास के मैदान में घूम रहे हैं। पीछे प्यारा सा घर और पेड़ भी नजर आ रहा है।

तस्वीर में है सात अंतर

दोनों फ्रेम का ये नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि दोनों में फ्रेम में कम से कम सात अंतर छिपे हैं। मगर मजाल है कि कोई उन सातों अंतर को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को विजुअल जीनियस समझते हैं तो जरूर उन सातों अंतर को खोज लेंगे। वरना तस्वीर में छिपे तीन अंतर को भी खोजना बेहद मुश्किल काम होने वाला है। हालांकि इससे पहले आप चैलेंज को पूरा करने शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। इसके लिए आपको सिर्फ 11 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने इतने समय में सातों अंतर को ढूंढ निकाला है तो आप नजरों का सिकंदर कहलाएंगे। आपने तीन अंतर भी खोज निकाले हैं तब भी बड़ी बात मानी जाएगी। मगर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए सात अंतर

Brain Test

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना तस्वीर में सात अंतर ऐसी जगह छिपे थे जिन्हें खोजना वाकई बेहद मुश्किल काम था। मालूम हो कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article