Video: कभी सांप खाते कैमरे में कैद हुआ था हिरण, अब हड्डी खाता नजर आया शाकाहारी जिराफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 15, 2023, 05:11 PM IST

Viral Video: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक हिरण सांप खाता नजर आया था। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक उठे थे। वहीं अब एक और वीडियो ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Viral Video: धरती पर तमाम तरह के जीव पाए जाते हैं। कुछ जीव शाकाहारी भोजन करते हैं तो कुछ जीव सिर्फ मांसाहारी खाना खाते हैं। वहीं कुछ जीव सर्वाहारी होते हैं, जो दोनों तरह के भोजन करना पसंद करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मांसाहार देखकर ही घिन आती है। वहीं कुछ लोग मांसाहारियों के साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं। हिरण पूरी तरह से शाकाहारी होता है, वहीं जिराफ भी पूर्ण शाकाहारी माने जाते हैं।

giraaf

जिराफ ने खाई हड्डी (ट्विटर)

हड्डी खाता दिखा जिराफ

हालांकि, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक हिरण सांप खाता नजर आया था। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक उठे थे। वहीं अब एक और वीडियो ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में एक जिराफ हड्डी खाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद लोगों के दिमाग में एक सवाल पैदा हो रहा है कि शाकाहारी जीव ऐसा क्यों करते हैं। वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। देखें वीडियो-

End of Feed