वायरल न्यूज़

OMG! महिला ने दो दिन में दिया दो शिशुओं को जन्म, वजह ने डॉक्टरों के भी होश उड़ाए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 26, 2023, 12:25 PM IST

सोशल मीडिया में दो शिशुओं के जन्म को लेकर एक महिला से जुड़ा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इसमें महिला का अजीब केस देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।

Image

चौंक जाएंगे कि एक महिला ने दो दिन दो बच्चे को जन्म दिया है। (Photo Source- Twitter/DelicatFragil)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दिन में दो शिशुओं का जन्म
  • वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान
  • सोशल मीडिया में छाया मामला

दुनियाभर में हर रोज हजारों की तादाद में शिशुओं का जन्म होता है। इसमें बड़ी तादाद में ऐसे मामले सामने आते हैं जहां महिलाएं जुड़वा शिशुओं को जन्म देती हैं। कई बार तो एक साथ पांच-छह शिशुओं के जन्म के मामले में सामने आते हैं। मगर शिशु के जन्म से जुड़ा एक अनोखा मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक महिला ने दो दिन में दो बच्चों को जन्म दिया। मगर इसकी वजह जानकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौंकाने वाला मामला अमेरिका में अलबामा का है। यहां 32 वर्षीय केल्सी हैचर (Kelsey Hatcher) ने दो दिन में दो शिशुओं को जन्म दिया।

दो दिन में दो शिशुओं का जन्म

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक लाखों गर्भवती महिलाओं में से किसी एक साथ ऐसा होता है, जहां दो शिशुओं के जन्म का अंतराल इतना लंबा होता है। दरअसल हैचर के एक नहीं बल्कि दो-दो गर्भाशय थे। जबकि सामान्य तौर पर महिला का सिर्फ एक ही गर्भाशय होता है। यही वजह थी जिससे उन्होंने दो दिन में दो शिशुओं को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक केल्सी हैचर ने करीब 20 घंटे के प्रसव के बाद दो बेटियों को जन्म दिया। इनमें एक बच्ची का जन्म शाम में हुआ जबकि दूसरी बेटी का जन्म अगले दिन करीब दस घंटे के अंतराल में हुआ।

पहली बार हुआ ऐसा

अनोखे मामले में बेटियों को जन्म देने वाली हैचर ने बताया कि उन्होंने सपने मे भी नहीं सोचा था कि वो इस तरह से वो दो शिशुओं को जन्म देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैचर पहले तीन बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। मगर ऐसा पहली बार हुआ जब उनके दोनों गर्भाशय से शिशुओं का जन्म हुआ हो।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article