Viral: जब 70 के दादा अचानक बन गए 25 के नौजवान, नजारा देख सभी रह गए दंग, बोले - बुढ़ापा ऐसा होना चाहिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 15, 2023, 09:36 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग अचानक से बिल्कुल ऐसा डांस करने लगता है जैसे वह कोई 25 साल का नौजवान हो। अब इस वीडियो को देख यूजर्स के भी तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने किया खतरनाक डांस
  • देखते ही देखते बन गया नौजवान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही झन्नाटेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग नजर आ रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 70 साल के आसपास होगी। लेकिन अचानक से वे ऐसा कुछ करने लगते हैं, जिसे देख आप लोगों की नजर ही उनसे नहीं हटेगी। पोस्ट किए गए वीडियो में कैप्शन पर भी अगर आप नजर डालेंगे तो वहां भी लिखा है कि बुढ़ापा हो तो ऐसा ही हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पहले तो दादा जी डंडे के सहारे हिलते-डुलते चलते नजर आएंगे, लेकिन अचानक से उनके अंदर कौन सा जोश जाग जाता है, पता ही नहीं चलता। वे अचानक 25 साल के नौजवानों की तरह डांस करने लगते हैं और एकदम से उनका स्वैग देख सभी लोग दंग रह जाते हैं।

End of Feed