वायरल न्यूज़

Viral Video: गिरफ्तार होने ही वाला था पति, तभी ऐसा चक्कर चलाया पत्नी ही फूट-फूटकर रोने लगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2023, 10:03 AM IST

Viral Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि पत्नी थाने में पति की शिकायत करने पहुंची थी मगर उसने ऐसा चक्कर चलाया कि बेचारी खुद ही फूट-फूटकर रोने लगी।

Image

पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Husband Wife Ka Video: पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े तो आम बात होती है। दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात पर कहासुनी होती रहती है। मगर कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि ये घर की चारदीवारी से निकलकर कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाते हैं। अभी एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यहां पत्नी किसी बात पर पति से नाराज हो गई। ये नाराजगी इतनी बढ़ गई कि पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने पहुंच गई। मगर पत्नी की शिकायत पर पुलिस इससे पहले पति को गिरफ्तार करती पूरा मामला ही पलट गया।

पत्नी ही फूट-फूटकर रोने लगी

हैरान हो जाएंगे कि थाने में जो पत्नी अपने पति को गिरफ्तार कराने पहुंची, वही फूट-फूटकर रोने लगी। वो पति के सीने से लगकर अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करती है। पति भी उसे प्यार से चुप कराने की कोशिश करता है। मगर थोड़ी देर पहले तक जो पत्नी थाने में पति को गिरफ्तार कराने पहुंची, वो एकदम से इतना कैसे बदल गई। दरअसल इसकी पीछे हैं पति का तेज दिमाग। उसने अपने दिमाग से ऐसा चक्कर चलाया कि पत्नी को ही भावुक कर गया और इससे घर टूटने से भी बच गया।

पति ने चलाया तेज दिमाग

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि जैसे ही पत्नी थाने में पति की शिकायत करने पहुंती तभी पति भी वहां पहुंच गया। वो उसे मनाने की पूरी कोशिश करता है। पत्नी जब इतने पर भी नहीं मानी तब उसने तेज दिमाग दौड़ाया। पति ने पत्नी को मनाने के लिए गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। फ्रेम में देख सकते हैं कि पत्नी को मनाने के लिए पति गाना गुनगुनाता है। इधर उसकी सुरीली आवाज सुनकर पत्नी भी खुद रोक नहीं पाई। वो भावुक हो गई और आंखों से आंसू निकलने लगे।

यहां देखिए वायरल वीडियो

कुछ देर पहले तक पति से नाराज पत्नी अब पति के सीने से लगकर रो रही है। पति भी उसे ना रोने के लिए कहता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग दोनों की नाराजगी खत्म होने पर बहुत खुश होते हैं। पति-पत्नी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article