वायरल न्यूज़

Video: मगरमच्छ के सामने रजनीकांत बन गए चाचा, पानी में गए और दबोच लिया जबड़ा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 12, 2024, 09:11 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि चाचाजी बिना डरे पानी में कूद गए और मगरमच्छ का जबड़ा दबोच लिया। इसकी वजह भी चौंका देगी।

Image

चाचाजी बिना डरे पानी में कूदे और मगरमच्छ का जबड़ा दबोच लिया। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Viral Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खरतनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। पानी में तो इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। इसे पानी का दैत्य कहें तो गलत नहीं होगा। पानी में मगरमच्छ आसानी से किसी भी जानवर का शिकार करने में समक्ष होता है। मगर क्या हो जब उसी मगरमच्छ को एक चाचाजी चुनौती देने पहुंच जाएं। इतना ही नहीं उसका जबड़ा तक दबोच लें। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे अकेले शख्स ने मगरमच्छ को चारों खाने चित्त कर दिया।

रजनीकांत बन गए चाचाजी

कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पालतू डॉगी आराम से घर के बाहर खेल रहा था। मगर एकाएक एक खतरनाक मगरमच्छ की उसपर नजर पड़ गई। मगरमच्छ चुपके से डॉगी के करीब पहुंचा और उसे दबोचकर पानी में ले गया। वो शिकार को अपना मुंह का निवाला बनाने ही वाला था कि डॉगी के मालिक की उसपर नजर पड़ी। इसमें देखेंगे कि बुजुर्ग चाचाजी दौड़कर आए और पानी में छलांग लगा दी। इसमें देखेंगे कि चाचाजी रजनीकांत की तरह गए और मगरमच्छ को दबोच लिया। उन्होंने मगरमच्छ का जबड़ा दबोचा और अपना डॉगी उसके मुंह से बाहर निकाल लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि कैसे चाचाजी अपने डॉगी को सुरक्षित बचाकर लाए। जान पर खेलकर डॉगी का बचाने वाला उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @cctvidiots नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article