वायरल न्यूज़

Video: सांप को अपना बेटा मानती हैं ये दादी, जैसे ही पुकारा तुरंत कंधे पर आ गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 19, 2023, 03:30 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दादी ने जैसे सांप को आने का इशारा करते हैं वो तुरंत उनके कंधे पर आ जाता है।

Image

सांप को बेटे की तरह मानती हैं ये दादी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी ने पाल लिया किंग कोबरा
  • बेटे की तरह करती हैं प्यार
  • जैसे ही पुकारा तुरंत आ गया

Sanp Aur Dadi Ka Video: दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक जीव हैं। इनमें कुछ तो इतने खतरनाक होते हैं जिनके मात्र काटने से ही इंसान की मौत हो जाती है। उनमें से ऐसा ही एक जीव है किंग कोबरा। एक ऐसा सांप जो एक बार किसी को डस ले तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। कोबरा अगर गलती से भी किसी इंसान के करीब आ जाए तो शरीर पीला पड़ जाता है। मगर बताया जाए कि कोई ऐसा भी है जो सांप से बिल्कुल नहीं डरता। वो उसे अपने बेटे की तरह साथ रखता है। जब उसे बुलाए तो सांप भी दौड़ा चला आता है।

देखकर नेटिजन्स भी हैरान हुए

सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो एक दादी से जुड़ा है, जो किंग कोबरा को अपने बेटे जैसा मानती हैं। वो उसे हर समय अपने साथ रखती हैं। दादी जब कहीं बाहर जाती हैं, तो कोबरा भी उनकी गर्दन पर आकर लटक जाता है। इसमें दादी जैसे ही उसे पास आने का इशारा करती हैं, सांप भी किसी फरमाबरदार बेटे की तरह दौड़ चला आता है और कंधे पर बैठ जाता है। हैरान करने वाला दादी का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

यहां देखिए वीडियो

बेटा कहकर बुलाया और तुरंत दौड़ा चला आया सांप

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दादी किसी काम से घर से बाहर निकली हैं। उनके गले में खतनाक किंग कोबरा भी है। दादी के गले में सांप देखकर लोग यहां-वहां भागने लगे। तभी एक शख्स हिम्मत करके उनके करीब पहुंचा। शख्स पूछता है कि सांप काटता नहीं है। दादी तुरंत इनकार करती हैं। हैरान हो जाएंगे कि दादी सांप को बेटा कहकर बुलाती हैं। सांप भी इशारा मिलते ही उनके करीब पहुंचने लगता है। सांप के साथ रहते हुए दादी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article