Viral Dance Video: बॉलीवुड सॉन्गस की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड सॉन्गस विदेशियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी लोगों को बॉलीवुड गाने पर डांस करते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन का है। ये वही मुंबई की लोकल ट्रेन है जहां पैर तक रखने की जगह नहीं होती है। ऐसे में इस विदेशी ग्रुप का मजेदार डांस वीडियो आपको हैरान भी कर सकता है।
नॉर्वे के डांस ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ ने मुंबई की लोकल ट्रेन में डांस करके धमाल मचा दिया है। इस ग्रुप ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में नॉर्वे डांस ग्रुप को ‘लेके पहला-पहला प्यार’ (Leke Pehela Pehela Pyaar) गाने के रिमिक्स वर्जन पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है। ‘क्विक स्टाइल’ग्रुप का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले इस डांस ग्रुप ने ‘काला चश्मा’ गाने पर भी धमाकेदार डांस करके सुर्खियां बटोरी थी।
कोरियाई डांस ग्रुप ‘क्विक स्टाइल’ ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा इंडिया के मुंबई लोकल ट्रेन में हमारा पहला कदम। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 6.3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
