वायरल न्यूज़

Video: रन आउट होते ही पागल हो गया खिलाड़ी, फिर साथी का ही मुंह तोड़ दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 5, 2024, 10:46 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि रन आउट होने पर नॉन स्ट्राइकर बुरी तरह गुस्सा हो गया और उसने अपने साथी खिलाड़ी का मुंह ही तोड़ दिया।

Image

गुस्से में बल्लेबाज ने साथी खिलाड़ी का मुंह तोड़ दिया। (Photo- Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दरअसल क्रिकेट मैच से जुड़ा है, जिसमें एक खिलाड़ी अपने साथी की वजह से रन आउट हो गया। मगर फिर उसने ऐसा कुछ किया देखकर यकीन नहीं होगा। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है।

नॉन स्ट्राइकर ने मुंह तोड़ दिया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि क्रिकेट मैच चल रहा है। पिच के दोनों छोर पर बल्लेबाज खड़े हैं। इधर गेंदबाज तेज रफ्तार में बल्लेबाज को गेंद फेंकता है। बल्लेबाज शॉट खेलता है कि गेंद फील्डर के करीब में पहुंचती है। इसी बीच बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़ता है मगर तभी उसने अपने कदम पीछे खींच लिए। इधर नॉन स्ट्राइकर तब तक काफी आगे आ चुका होता है। वो वापस क्रीज पर पहुंचता, मगर पहले ही रन आउट हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।

दरअसल रन आउट होने के बाद नॉन स्ट्राइकर पागल हो गया। वो फील्ड पर ही गुस्सा करता है और गुस्से में अपना बल्ला हवा में उछाल दिया। मगर यही बल्ले सीधे उसके साथी खिलाड़ी के मुंह पर जा लगा। आखिर में देखेंगे कि बल्ला लगते ही खिलाड़ी जमीन पर बैठ गया। हालांकि देखकर साफ पता चलता है कि सबकुछ अजाने में हुआ है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि क्रिकेट मैच से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो इंस्टाग्राम पर wowcricket05 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article