पालतू कुत्‍ते के साथ लिफ्ट में घुसी महिला, डरे-सहमे बच्‍चे को उठाकर फेंका बाहर, Viral Video देख भड़के यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोसायटी के निवासियों ने भी सोसायटी के गेट के बाहर महिला के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला लिफ्ट में 8 साल के बच्‍चे को धक्‍का मारकर लिफ्ट से बाहर करते हुए दिखाई दे रही है। वाश्‍रल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बच्चा लिफ्ट में एक मंजिल पर पहुंचने का इंतजार कर रहा होता है। तभी एक महिला अपने कुत्ते के साथ अंदर जाने का प्रयास करती है। कुत्ते को देखकर लड़का बुरी तरह घबरा जाता है और फिर हाथ जोड़कर बाहर जाने का अनुरोध करता है। चूंकि, ऑडियो रिकॉर्ड नहीं हुआ इसलिए वीडियो में बातचीत की पुष्टि नहीं की जाती है। मगर बच्‍चे के अनुरोध के बाद महिला उसे लिफ्ट से बाहर खींचकर ले जाती है और उसका कुत्ता भी उसके पीछे-पीछे चला जाता है। इसके बाद कांपते हुए बच्‍चा दोबारा लिफ्ट में आता है और बटन दबाता है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 2 के 12वें एवेन्यू में एक रिहायशी इमारत में हुई। लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई।

लिफ्ट में कुत्‍ते के साथ घुसी महिला।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोसायटी के निवासियों ने भी सोसायटी के गेट के बाहर महिला के खिलाफ प्रदर्शन किया। नोएडा पुलिस ने जब इस मामले को संज्ञान में लिया तो महिला को हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले पर सोसायटी के कुछ निवासियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, महिला अक्सर अपने पड़ोसियों से झगड़ती है। बहरहाल, लिफ्ट में कुत्‍तों की एंट्री को लेकर एक बार फिर मतभेद उजागर हुआ और लोगों के बीच बहस छिड़ गई।

End of Feed