वायरल न्यूज़

कार में हेलमेट ना पहनने पर काट दिया चालान, इंटरनेट पर छाया ट्रैफिक पुलिस का कारनामा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 26, 2024, 01:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर एक कार सवार का चालान काट दिया।

Image

कार में हेलमेट ना पहनने पर काट दिया चालान। (Photo/X.com)

सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी पड़ी है। यहां हमें ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि दिमाग घूम जाता है। कई बार हंसी भी बहुत आती है तो कई बार आंखें फटी रह जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक मामला सोशल मीडिया में छाया है, जिसके बारे में जानकर एक बार को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से जुड़ा है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने एक कार सवार का चालान काट दिया। मगर चालान जिस वजह से काटा गया, जानकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। नहीं करेंगे ट्रैफिक पुलिस ने कार ड्राइव करते समय हेलमेट ना पहनने पर शख्स का चालान काट दिया।

कार में हेलमेट ना पहनने पर कटा चालान

इतना ही नहीं चालान की कॉपी भी शख्स को भेज दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने जैसे ही कार में हेलमेट ना पहनने का चालान देखा तो उसका दिमाग चकरा गया। शख्स की समझ में नहीं आया कि आखिर कार चलाते समय हेलमेट पहनने का नियम कब लागू हो गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कार मालिक तुषार सक्सेना कभी गौतमबुद्ध नगर गए ही नहीं हैं। मामले में पीड़ित तुषार कहते हैं कि पहले तो उन्हें इसका यकीन नहीं हुआ। मगर बाद में ईमेल और मैसेज के जरिए भी उन्हें चालान की जानकारी दी गई।

चालान नहीं भरा तो होगी मुश्किल

आखिर में परेशान होकर पीड़ित ने ट्रैफिक पुलिस विभाग से संपर्क साधा तो चालान की सच्चाई पता चली। उन्होंने बताया गया कि अगर चालान नहीं भरा गया तो उन्हें कोर्ट तक जाना पड़ सकता है। मजेदार है कि चालान में जानकारी दी गई थी कि उन्हें बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। अब पीड़ित के समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस मुसीबत से छुटकारा कैसे पाया जाए। मालूम हो कि पहले भी ऐसे मामले में सामने आ चुके हैं जब पुलिस ने कार में हेलमेट ना पहनने पर ही चालान काट दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article