वायरल न्यूज़

Viral Video: 700 रुपए में थार खरीदना चाहता था बच्चा, अब आनंद महिंद्रा ने दिया मासूम को ये गिफ्ट, दिल जीत लेगा ये वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 2, 2024, 04:53 PM IST

आनंद महिंद्रा ने नोएडा बॉय चीकू यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जो कमाल का है। इस वीडियो में चीकू महिंद्रा प्लांट का दौरा करता हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके पिता भी उसके साथ हैं।

Image

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया नोएडा बॉय चीकू यादव का वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता के साथ महिंद्रा प्लांट देखने पहुंचा चीकू
  • 700 रुपए में खरीदना चाहता था थार
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Chiku Yadav Visits Mahindra Plant Pune: कुछ समय पहले नोएडा बॉय चीकू यादव का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे ने 700 रुपए में महिंद्रा थार खरीदने की बात कही थी। कल यानी 1 फरवरी को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा बच्चे का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बच्चा अपने पिता के साथ पुणे स्थित महिंद्रा प्लांट का दौरा करता दिखाई दे रहा है और प्लांट में खूब सारी मस्ती भी कर रहा है। ऐसे में बच्चे का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Elephant Playing Viral Video) में बच्चा अपने पिता के साथ पुणे स्थित चाकन प्लांट का दौरा कर रहा है। इस दौरान उसके साथ ब्रांड एंबेसडर आशा खड़गा और प्लांट पर मौजूद पूरी टीम थी। वीडियो में बच्चा लाल थार से प्लांट पर पहुंचता है और फिर मस्ती करते हुए दौरा करता है, ये नजारा आपका दिल जीत लेगा। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने चीकू को प्लांट घुमाने के लिए आशा खड़गा और सभी टीम मेंबर्स का आभार भी व्यक्त किया।

बीते दिसंबर में वायरल हुआ था चीकू का वीडियो

बता दें, बच्चे ने दिसंबर में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पिता से महज 700 रुपए में थार खरीदने की बात कहता नजर आया था, उसका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। नोएडा के रहने वाले चीकू का इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी है, जिसे उसके माता-पिता चलाते हैं। पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने कैप्शन के अंत में लिखा है कि प्लांट घूमने के बाद अब शायद बच्चा अपने पिता से 700 रुपए में थार खरीदने के लिए नहीं बोलेगा।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article