Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ मामले काफी हटके होते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दिनभर हंसते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं सड़क पर चलते हुए हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। नियम तोड़ने वालों पर या तो जुर्माना लगता है या फिर सजा मिलती है। लिहाजा, लोग कोशिश करते हैं वो नियम ना तोड़ें। इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो आपने देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में आपको जो दिखा वो नेक्स्ट लेवल का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ पुलिस वाले एक स्कूटी सवार को रोकते हैं। स्कूटी सवार खुद को नाइजीरिया का बताता है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी जो कहते हैं, उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'pk_mast_official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो आउट ऑफ सिलेबस मामला है। कुछ का कहना है कि ये काफी अच्छी पहल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
